By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 21, 2025 8:03 PM IST
Monsoon Skin Care Routine:बरसात के मौसम में स्किन की सबसे आम परेशानी होती है चिपचिपाहट, पिंपल्स और डलनेस। ऐसे समय में अपनी स्किन रूटीन को हल्का और बैलेंस्ड रखना बहुत ज़रूरी है। हैवी क्रीम या ऑयली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन और ज़्यादा ऑयली हो जाती है, जिससे पिंपल्स की दिक्कत बढ़ सकती है।
स्किन एक्सपर्ट डॉ. चंदनी जैन गुप्ता के अनुसार, इस सीज़न में हल्के जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए। दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा धोना ज़रूरी है ताकि एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी साफ हो सके। साथ ही, बरसात में भी सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि बादलों के बीच से भी यूवी किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।