ब्रेस्ट सर्जरी और मौत के करीब पहुंची ये नर्स, जानें कब होता ये खतरनाक?

सोशल मीडिया पर दिखने वाला ग्लैमर कई बार हकीकत से बहुत अलग होता है। कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से पहले इसके छुपे खतरे और ज़रूरी सावधानियों को जानना बेहद जरूरी है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 14, 2025 8:01 PM IST

Breast Surgery Risks:क्लोई रोइसर 26 साल की नर्स, जिसे अपने लुक्स को और बेहतर बनाना। सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखकर उन्होंने सोचा ‘क्यों न मैं भी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवा लूं। पैसा बचाने के लिए क्लोई ने UK की जगह Turkey में सर्जरी करवाने का फैसला किया। वहां का ऑफर सस्ता था… और रिव्यू भी अच्छे लगे। लेकिन सर्जरी के कुछ दिनों बाद ही, उनका सपना एक डरावने हादसे में बदल गया। ज़ख्म में इंफेक्शन, तेज़ बुखार और सांस लेने में दिक्कत… डॉक्टर ने तुरंत कहा ‘अगर अभी इलाज नहीं हुआ, तो जान भी जा सकती है।’ क्लोई को ICU में भर्ती करना पड़ा और कई सर्जरीज़ के बाद उनकी जान बची।

अक्सर महिलाओं के मन में सवाल होता है ब्रेस्टफीडिंग के बाद ढीले ब्रेस्ट फिर से टाइट कैसे? क्या सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट से फर्क पड़ता है, या फिर ब्रेस्ट इम्प्लांट और लिफ्ट सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है? लेकिन, सर्जरी कराने से पहले हमें किन रिस्क के बारे में पता होना चाहिए जैसे इंफेक्शन, नेक्रोसिस, या इम्प्लांट फेल होने के शुरुआती संकेत।  सर्जरी के बाद कितने दिन हॉस्पिटल में रुकना जरूरी है, कितनी बार फॉलो-अप चेकअप कराने चाहिए, और कौन-सा इम्प्लांट मैटेरियल सबसे सेफ है जिसकी लाइफ ज्यादा हो।