Mystery Virus in Russia: रूस में एक रहस्यमय वायरस सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है! इस वायरस से संक्रमित मरीजों को तेज़ बुखार और खूनी खांसी हो रही है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इनके कोविड और फ्लू टेस्ट नेगेटिव आ रहे हैं। यानी ये कोई नया वायरस हो सकता है, जिसकी पहचान अभी तक ठीक से नहीं हुई है। एक्सपर्ट्स इस पर रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन इस तरह के अनजान वायरस से डरना लाज़मी है, क्योंकि याद कीजिए- कोरोना भी शुरुआत में ऐसा ही था!
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ये वायरस भारत तक पहुंच सकता है? इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि जब तक वायरस की ट्रांसमिशन रेट और कारणों का पता नहीं चलेगा, तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन एहतियात रखना सबसे ज़रूरी है-हाइजीन मेंटेन करें, मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साथ ही, अगर किसी को बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आखिर सेहत से बढ़कर कुछ नहीं!