By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Mother's Day Special: कोई इंसान चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए लेकिन वो अपनी मां के लिए हमेशा उसका छोटा और प्यारा बच्चा ही रहता है और हर इंसान की लाइफ में सबसे स्पेशल जगह उसकी मम्मी की ही होती है। मां के प्यार और त्याग की कोई सीमा नहीं है और ना ही आप मां को उनके प्यार के लिए कभी शुक्रिया कह पाएंगे। लेकिन हम अपनी बिजी लाइफ का एक दिन तो अपनी मां के नाम कर ही सकते हैं। 8 मई को सभी लोग मदर्स डे मनाते हैं। मदर्स डे स्पेशल इसलिए होता है क्योंकि इस दिन हम छोटी-छोटी चीज़े करके अपनी मां को ये बताते हैं कि हम उनसे कितना ज्यादा प्यार करते हैं क्योंकि एक मां ही तो है जो हमको चलना सिखाती है, बोलना सिखाती है और सही गलत की पहचान बताती है।
9 महीने तक अपनी कोख में रखने वाली मां के लिए हम कितना भी कर लें वह कम ही रहेगा। क्या आप जानते हैं कि जब आप अपनी मां के पेट में थे तो आपकी मां ने कौन से ऐसे नुस्खे अपनाएं थे जिनसे उनको आराम मिला था। हम इस वीडियो में देसी माँओं के उन्हीं नुस्खों के बारे में बात करेंगे जो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम पर अपनाएं थे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.