hamburger icon
A
Read in English

रोज़ खाने वाली ये दवाई, कर सकती है आपका लिवर डैमेज

थकान, बाल झड़ना या कमजोरी महसूस हो तो क्या मल्टीविटामिन ही हल है? हर दिन ली जाने वाली इस गोली के पीछे की सच्चाई जानना ज़रूरी है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 24, 2025 4:04 PM IST

Liver Damage Medicine:थकान महसूस हो रही है? बाल झड़ रहे हैं? या फिर ऐसा लग रहा है कि बॉडी में कहीं कोई कमी है? तो लोग झट से एक ही सलाह देते हैं । "मल्टीविटामिन ले लो, सब ठीक हो जाएगा!" आजकल हर दूसरी जेब में एक दवाई की स्ट्रिप मिल जाती है। मल्टीविटामिन्स की! कुछ लोग सुबह खाली पेट, कुछ खाने के बाद तो कुछ सोने से पहले इसे लेते हैं, जैसे ये कोई मैजिक पिल हो जो हर प्रॉब्लम का इलाज कर दे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज़ाना ली जाने वाली ये मल्टीविटामिन्स आपके शरीर के लिए वाकई ज़रूरी हैं या फिर लिवर को नुकसान पहुंचाने वाला धीरे-धीरे असर करने वाला ज़हर?

दरअसल, बिना ज़रूरत के मल्टीविटामिन्स का नियमित सेवन आपकी लिवर हेल्थ को सीरियसली डैमेज कर सकता है। और ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि मेडिकल एक्सपर्ट्स भी इस पर अलर्ट कर चुके हैं। तो आज के इस वीडियो में जानेंगे कि मल्टीविटामिन का सही इस्तेमाल क्या है, क्या वाकई इससे लिवर को नुकसान होता है, किन लोगों को इन्हें लेना चाहिए और किन्हें नहीं। इन तमाम सवालों के जवाब देंगे डॉ. महेश गुप्ता, सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली।

Related News