By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 11, 2024 10:38 AM IST
Actor arjun Kapoor health:बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को प्रमोट करने में में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी एक खास बात शेयर की है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। अर्जुन ने बताया कि वो पिछले दो साल से हाशिमोटो डिजीज से जूझ रहे हैं। इस ऑटोइम्यून बीमारी का असर न सिर्फ उनकी शारीरिक सेहत पर बल्कि उनकी मानसिक सेहत पर भी पड़ा है।
तो चलिए, सबसे पहले जानते हैं कि ये हाशिमोटो डिजीज आखिर होती क्या है। ये एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम, जो हमें बीमारियों से बचाने का काम करता है, उल्टा थायरॉइड ग्लैंड पर ही अटैक करने लगता है।