By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Rasha Thadani Fitness Routine: बॉलीवुड की दुनिया में एक नया नाम जल्द ही शामिल होने वाला है - राशा थडानी! जी हां, बॉलीवुड की सुपरस्टार रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी पहली फिल्म 'आजाद' से डेब्यू करने वाली हैं। और उनका आइटम सॉन्ग पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशा सिर्फ एक ग्लैमरस डीवा ही नहीं, बल्कि एक फिटनेस फ्रीक भी हैं? तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं राशा की फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स के बारे में।
राशा की फिटनेस रूटीन
राशा टीनएज से ही अपनी फिटनेस को लेकर बहुत कॉन्शियस हैं राशा। वह जिम में कार्डियो और वेटलिफ्टिंग करना बहुत पसंद करती हैं।
कार्डियो एक्सरसाइज- राशा हर दिन 30-40 मिनट कार्डियो पर फोकस करती हैं। इससे उनकी कैलोरी बर्न होती है और स्टैमिना भी बढ़ता है।
वेटलिफ्टिंग: वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए वेटलिफ्टिंग जरूरी करती हैं, जो उनकी बॉडी को टोन्ड और मस्कुलर बनाता है।