By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Nora Fatehi Workout: बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन और डांसिंग क्वीन, Nora Fatehi, ना सिर्फ अपने डांस मूव्स बल्कि अपनी फिटनेस रूटीन को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। पर क्या आपको पता है, Nora की फिटनेस का ये सीक्रेट क्या है?
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में Nora ने खुलासा किया कि एक चोट ने फिटनेस पर ज्यादा फोकस करने के लिए मोटीवेट किया। उन्होंने कहा कि अब वो जिम में और भी ज्यादा मेहनत करती हैं।
“Ever since my injury, मैंने अपनी फिटनेस को बहुत सीरियसली लेना शुरू कर दिया है। मैं अपनी कोर स्ट्रेंथ, लेग स्ट्रेंथ, क्वाड्स, ग्लूट्स पर फोकस कर रही हूं। मेरे लिए अब ये फुल बॉडी का काम है। Nora की फिटनेस रूटीन में हैवी वर्कआउट, लेग प्रेस, कार्डियो, स्टेयर क्लाइम्बिंग शामिल हैं। Nora कहती हैं कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ दिखावे की बात नहीं है, बल्कि एक लाइफस्टाइल है। चोट के बाद उन्होंने महसूस किया कि फिट रहना कितना जरूरी है।