By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Coffee Benefits For Heart: क्या आप भी सुबह-सुबह कॉफी पीने वालों में से हैं, या आपका दिन कॉफी के कई कपों के साथ चलता है? हाल ही में एक स्टडी ने खुलासा किया है कि कॉफी पीने का समय भी आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में 40,000 से ज्यादा लोगों की कॉफी पीने की आदतों का करीब 10 साल तक अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि जो लोग सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, उनमें दिल की बीमारियों और अन्य कारणों से मरने का खतरा कम होता है।
स्टडी के मुताबिक, सुबह की कॉफी पीने वालों में किसी भी कारण से मरने की संभावना 16% कम थी और दिल की बीमारियों से मरने का खतरा 31% तक कम था।लेकिन जो लोग दिनभर और रात को भी कॉफी पीते रहे, उनके लिए ऐसा कोई फायदा नहीं देखा गया। रिसर्चर्स का मानना है कि शाम और रात को कॉफी पीने से सर्केडियन रिदम और मेलाटोनिन लेवल डिस्टर्ब हो सकते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।