By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 28, 2024 1:27 PM IST
Breast Pain Before Periods: क्या आपको भी पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द महसूस होता है? वो भारीपन, वो हल्की चुभन या कभी-कभी तेज दर्द? आपको लगता होगा ये नॉर्मल है, लेकिन चलिए आज इसे थोड़ा डिकोड करते हैं। ब्रेस्ट पेन क्यों होता है और इससे राहत कैसे मिलेगी, ये सब आज आपके लिए लाए हैं हम।
ब्रेस्ट दर्द यानी "मास्टलगिया"। यह प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS) का एक आम हिस्सा है। अक्सर यह दर्द पीरियड्स से करीब 2 हफ्ते पहले शुरू होता है और मासिक धर्म के खत्म होते ही गायब हो जाता है। दर्द सुस्त, भारी, या कभी-कभी चुभन जैसा हो सकता है। दरअसल, यह हार्मोनल चेंजेज का नतीजा है। मासिक धर्म के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन घटते-बढ़ते हैं, जिससे ब्रेस्ट टिशूज पर असर पड़ता है। जब हार्मोन कम होते हैं, तो यह दर्द पैदा करता है। कभी-कभी यह दर्द बगल तक भी फैल सकता है।