पीरियड्स ना होने पर भी ब्लीडिंग होने के पीछे ये है बड़ी वजह

Non-Menstrual Vaginal Bleeding: क्या मेनोपॉज के बाद वजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है? इसे हल्के में न लें, ये आपकी सेहत का बड़ा संकेत हो सकता है। जानिए इसके कारण, बचाव और समाधान।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 29, 2024 10:25 AM IST

Vaginal Bleeding Causes: क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स के बिना होने वाली वजाइनल ब्लीडिंग सिर्फ एक छोटी-सी समस्या नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य संकेत हो सकती है? कई बार हम इसे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। आज हम बात करेंगे वजाइनल ब्लीडिंग के पीछे की वजह?, इलाज, बचाव

महिलाओं के शरीर में समय के साथ बदलाव आते हैं। खासकर मेनोपॉज के दौरान, जब पीरियड्स का चक्र खत्म। इस दौरान महिलाओं को वजाइनल ब्लीडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ब्लीडिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के कारण वजाइना में सूखापन होता है। फोरप्ले की कमी या मानसिक तैयारी न होना से भी ड्राइनेस के कारण संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग हो सकती है। समाधान है – लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल और पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत।

Related News