Vaginal Health: यीस्ट इन्फेक्शन और बैक्टीरियल वेजिनोसिस में ये है फ़र्क़! जानें इसके लक्षण

Bacterial Vaginosis or Yeast Infection Ke Lakshan: महिलाओं की वजाइनल हेल्थ से जुड़ी कुछ आम समस्याएं गंभीर बन सकती हैं। जानिए इन्हें समय रहते पहचानने और नजरअंदाज न करने का सही तरीका।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 10, 2024 1:56 PM IST

Yeast Infection and Bacterial Vaginosis: महिलाएं अक्सर वजाइना से जुड़ी समस्याओं पर बात करने में हिचकिचाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर कितना भारी पड़ सकता है? वजाइना से जुड़ी समस्याएं जैसे यीस्ट इन्फेक्शन और बैक्टीरियल वेजिनोसिस बेहद आम हैं, लेकिन इन्हें समझना और सही इलाज करवाना जरूरी है।

यीस्ट इन्फेक्शन और बैक्टीरियल वेजिनोसिस, दोनों ही वजाइना से जुड़ी समस्याएं हैं, लेकिन इनके कारण और लक्षण अलग होते हैं। अब सवाल यह है कि इन दोनों में फर्क कैसे समझें और इन्हें कैसे ठीक करें? इसी The Healthsite.com ने बात की डॉ. कनिका जैन से, जो सिर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट और वाइस प्रेसिडेंट हैं। डॉक्टर के मुताबिक, यीस्ट इन्फेक्शन आमतौर पर फंगल इंफेक्शन की वजह से होता है, जबकि बैक्टीरियल वेजिनोसिस, वजाइना में मौजूद बैक्टीरिया का असंतुलन होने पर होता है।