By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 11, 2025 5:00 PM IST
How To Loss Thigh Fat: अगर आपके शरीर के निचले हिस्से यानी थाई, हिप्स, पैरों में तेजी से फैट जमा हो रहा है और वो किसी भी तरीके से कम नहीं हो रहा, तो हो सकता है कि ये मोटापा नहीं बल्कि एक बीमारी हो! जी हां, इस बीमारी का नाम है लिपिडेमा। लोग अक्सर इसे मोटापा समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये एक गंभीर बीमारी है।
सबसे पहले समझते हैं कि लिपिडेमा क्या होता है। लिपिडेमा में जांघों, हिप्स और पैरों में असामान्य तरीके से फैट जमा होता है। ये आम मोटापे से अलग होता है क्योंकि इस ये फैट एक्सरसाइज या डाइट से कम नहीं हो सकता। लिपिडेमा के कारण शरीर के निचले हिस्से में फैट बढ़ने के साथ-साथ दर्द और भारीपन भी महसूस हो सकता है।
अब सवाल ये आता है कि लिपिडेमा होने के पीछे की वजह क्या है? दरअसल, लिपिडेमा होने का कोई एक ठोस कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि यह लिपिडेमा एक जेनेटिक विकार हो सकती है। अगर आपके परिवार में किसी को यह बीमारी रही है, तो आपके लिपिडेमा से प्रभावित होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।