hamburger icon
A
Read in English

औरी ने ऐसे घटाया था वजन! जानें कितना खतरनाक है ये तरीका

'फैट और फेमस' एक साथ नहीं चल सकते-Orry के इस सोच ने उन्हें जिस रास्ते पर डाला, वो जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही खतरनाक भी है। लेकिन क्या वाकई भूखा रहना वज़न घटाने का सही तरीका है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 24, 2025 1:38 PM IST

Orry Weight Loss Secret: आजकल सोशल मीडिया पर ‘फिटनेस’ एक स्टेटस सिंबल बन चुका है… और इसी में एक नाम पिछले कुछ समय से खूब चर्चा में है- Orry यानी Orhan Awatramani! अक्सर स्टार किड्स के साथ नज़र आने वाले Orry ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

“Orry ने कहा कि 2023 की शुरुआत में उनका वजन करीब 70 किलो था और उन्हें लगा कि ‘फैट और फेमस’ एक साथ नहीं चल सकते। तो क्या किया उन्होंने? खुद को भूखा रखना शुरू कर दिया। इतना कि कई बार डिनर के बाद उल्टी करके टॉयलेट पर ही सो जाते थे। ‘I starved myself… but it worked!’ लेकिन क्या सच में ये काम करता है?

डॉक्टर्स और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस तरह की ‘स्टारवेशन डाइट्स’ यानी खुद को भूखा रखने की आदत से शुरू में वजन तो कम होता है, लेकिन इसका असर आपकी सेहत पर बहुत बुरा पड़ सकता है। चलिए समझते हैं कैसे