By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Zero Sugar Diet for Weight Loss: बॉलीवुड सेलेब्स के बीच पॉपुलर इंटरनेट पर्सनैलिटी, ओरहान, जिन्हें हम ओर्री के नाम से जानते हैं, हाल ही में चर्चा में आए अपनी वेट लॉस जर्नी के चलते। ओर्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने जीरो-शुगर डाइट फॉलो करके 23 किलो वजन कम किया है।
ओर्री का कहना है कि वो सुबह ब्रेकफास्ट में सिर्फ एग व्हाइट ऑमलेट खाते हैं और फिर दिन भर कुछ नहीं खाते। रात के डिनर पर ही कुछ हल्का-फुल्का खाते हैं, और उनके डाइट में बिल्कुल भी शुगर शामिल नहीं होती। इस डाइट से उन्होंने पिछले साल 23 किलो वजन कम किया और अब उनका वजन लगभग 50-51 किलो है, लेकिन ओर्री का टारगेट 47 किलो तक वजन करना है।