By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Kusha Kapila Weight Loss:सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस कुशा कपिला को आज हर कोई जानता है। अपनी विटी कंटेंट और रिलेटेबल स्टाइल से उन्होंने लाखों फैन्स का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उनकी अचानक वज़न कम होने की तस्वीरें देखकर लोगों के बीच सवाल उठने लगे। आखिर कुशा ने इतना ट्रांसफॉर्मेशन कैसे किया? क्या कोई शॉर्टकट था? या इसके पीछे कोई सीक्रेट हेल्थ जर्नी? आइए जानते हैं उनकी असली कहानी। कुशा कपिला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर अपनी असली हेल्थ जर्नी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका सबसे कुशा का बड़ा स्ट्रगल वज़न नहीं बल्कि PCOD और पेनफुल एक्ने था। कैमरा-फेसिंग जॉब में जब उनका चेहरा पूरी तरह एक्ने से भर गया, तो ये उनके कॉन्फिडेंस और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर असर डालने लगा।
28-29 की उम्र में पूरा चेहरा एक्ने से भर गया…इतना दर्द कि रात को करवट लेकर सोना मुश्किल हो गय…..मैंने इंटरनेट के शॉर्टकट्स नहीं अपनाएं, बल्कि सीधे डॉक्टर से कंसल्ट किया। डॉक्टर ने सलाह दी- लाइफस्टाइल बदलो। यानी सही डाइट, न्यूट्रिशन, एक्सरसाइज और पेशेंस। कुशा के लिए फिटनेस अब सिर्फ बॉडी इमेज नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी चीज़ बन गई। उन्होंने कहा 'मैंने एक्सरसाइज को वज़न घटाने से नहीं, बल्कि अपनी मानसिक ताकत से जोड़ लिया।