By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 27, 2024 6:58 PM IST
Weight Transformation: दीपंविता बसक की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी काफी दिलचस्प है। बचपन में बटर, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड्स के लिए दीपांविता की दीवानगी ने उन्हें 92 किलो तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं स्कूल में दोस्तों से मिलने वाली बॉडी शेमिंग ने उनकी आत्मविश्वास पर गहरा असर डाला। लेकिन दीपंविता ने अपने ऊपर तरस खाने के बजाय बदलाव करने का फैसला किया। उन्होंने अपने लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए—जंक फूड को छोड़ा, बैलेंस्ड डाइट अपनाया और रेगुलर एक्सरसाइज़ को अपनी डेली रुटिन का हिस्सा बनाया। धीरे-धीरे उन्होंने 40 किलो वजन घटा लिया, और अब वो 52 किलो की एक फिटनेस एन्थूज़ियास्ट और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। दीपंविता अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस टिप्स और हेल्दी डाइट की जानकारी साझा करती हैं, जिससे कई लोग इंस्पायर भी होते हैं। उनकी कहानी बताती है कि चाहे हालात कैसे भी हों, सही डायरेक्शन से सबकुछ पॉसिबल है।