hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने का ये है असरदार तरीका, जानें कैसे?

Sardiyon Mai Kaise Karein Weight Loss: सर्दियों में वजन कम करना चैलेंजिंग जरूर लगता है, लेकिन कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए वो तरीके, जो आपको फिट रहने और ठंड का मजा लेने में मदद करेंगे!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : December 5, 2024 12:34 PM IST

Winter Weight Loss Tips: सर्दियों का मौसम है, गरमा-गरम पराठे, गाजर का हलवा, और चाय की चुस्कियां! लेकिन वजन का क्या? ठंड में वजन कम करना कई लोगों के लिए मुश्किल काम लगता है। लेकिन टेंशन मत लीजिए, सर्दियों में वजन घटाना उतना भी मुश्किल नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और मजेदार टिप्स, जिससे आपका वजन भी कम होगा और सर्दियां भी अच्छे से बीतेंगी।

खाने के 20 मिनट बाद हल्का गर्म पानी पीने से फैट बर्न होता है और शरीर से टॉक्सिंस भी निकल जाते हैं। सर्दियों में ये टिप आपको ठंड से भी बचाएगा और वजन कम करने में भी मदद करेगा। सुबह की शुरुआत खाली पेट गर्म पानी, जीरा पानी, शहद-नींबू वाला पानी से करें। ये ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट, फैट जल्दी बर्न होने लगता है। लेकिन ध्यान रखें, इसे पीने के आधे घंटे तक कुछ भी खाएं-पीएं नहीं। सर्दियों में वॉक करना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन यकीन मानिए, 20 मिनट की वॉक आपके वजन को कंट्रोल में रखने में कमाल का काम करती है।

Related Videos

Related News