By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss Diet: दिवाली का वक्त है और मिठाइयों, पकवानों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में वजन का बढ़ना लाजमी है, लेकिन अगर आप चाहें तो दिवाली से पहले अपना वजन मेंटेन कर सकते हैं और फिट भी रह सकते हैं। कुछ आसान टिप्स से आप 6 दिनों में 3 किलो तक वजन कम कर सकते हैं और इस फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग और फिट नजर आ सकते हैं।
जब हम टीवी या मोबाइल में बिजी होते हैं, तो ज्यादा खाना खा लेते हैं। ध्यान रखें कि इस दौरान भूख के संकेतों को पहचानें और ज्यादा खाने से बचें। पहले दिन हल्का खाना खाएं, जिसमें उबली सब्जियां, सूप, और ताजे फल शामिल हों।
प्लांट-बेस्ड डाइट अपनाएं। एक दिन पत्तेदार सब्जियां, दाल, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाकर पाचन तंत्र को आराम दें। यह न सिर्फ सूजन को कम करती है, बल्कि डिटॉक्स प्रक्रिया को भी तेज करती है।