By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss Home Remedies: क्या आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं? जिम, डाइटिंग, महंगी दवाओं के बावजूद अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो घबराइए मत। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा देसी और आसान नुस्खा, जिसे अपनाकर आप न सिर्फ अपना वजन घटा सकते हैं बल्कि सेहतमंद भी रह सकते हैं। ये उपाय आपके घर की रसोई में ही मौजूद है और बेहद असरदार है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं उबले हुए चावल के पानी की, जिसे माढ़ भी कहा जाता है। माढ़ पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन को दुरुस्त करे ता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है।
माढ़ का सेवन नियमित रूप से करने से न सिर्फ वजन घटता है, बल्कि यह आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है। हालांकि, चावल पकाने के लिए ब्राउन राइस का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होगा, क्योंकि इसमें फाइबर, पोषक तत्व ज्यादा होते हैं।