Fatty Liver Prevention Tips: फैटी लिवर की समस्या बढ़ाती है रात वाली आपकी ये आदत

खाना खाते ही लेट जाना पाचन को धीमा और लिवर पर दबाव बढ़ा सकता है। जानें, इस आदत से बचने के तरीके और सेहत पर इसके असर।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : October 25, 2024 11:49 PM IST

How to Prevent Fatty Liver: क्या आप भी खाना खाते ही लेट जाते हैं? तो ये आदत बदल लीजिए, क्योंकि ये आपकी सेहत और खासकर आपके लिवर पर बुरा असर डाल सकती है। लिवर हमारे शरीर में खाने को प्रोसेस करने और टॉक्सिन्स को हटाने का काम करता है। लेकिन अगर हम खाने के तुरंत बाद लेट जाएं, तो ये फैक्ट्री यानी लिवर का काम धीमा हो जाता है। इससे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, या लिवर में सूजन जैसी समस्याओं से पहले से जूझ रहे हैं। चलिए, जानते हैं कि खाना खाने के बाद तुरंत लेटने से किन-किन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।