ये डाइट प्लान तेजी से घटाएगा आपका वजन! देखें ये वीडियो

वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। जिनमें से एक है इंटरमिटेंट फास्टिंग, इस फास्टिंग के दौरान आपको 5:2 का फॉर्मूला फॉलो करना चाहिए। जिससे आपको वजन कम करने में ज्यादा आसानी होती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 24, 2024 7:30 PM IST

Intermittent Fasting for Weight Loss: लोग अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए कई नए तरीके आज़मा रहे हैं। इनमें सबसे पॉपुलर है "इंटरमिटेंट फास्टिंग" और खासकर 5:2 का डाइट प्लान। लेकिन ये डाइट वाकई असरदार है? चलिए जानते हैं आज की इस वीडियो में।

क्या है 5:2 का डाइट प्लान?

दरअसल 5:2 डाइट प्लान इंटरमिटेंट फास्टिंग का ही एक हिस्सा है। इसमें लोग हफ्ते के 5 दिन तक नॉर्मल खाना खाते हैं, जबकि बाकी 2 दिनों में कैलोरी को लिमिट में रखा जाता है, यानी सिर्फ 500-600 कैलोरी का सेवन करते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन कम करने में इसलिए मदद मिलती है क्योंकि जब शरीर को कम कैलोरी मिलती है, तो वो पहले से जमा फैट को बर्न करने लगता है। और इस प्लान के दौरान मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।