English हिन्दी
Advertisement

गुजरात में फैला ये जानलेवा वायरस, अब तक इतने बच्चों की मौत! Chandipura Virus in Gujrat

गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है और कई जिलों में मामले सामने आने के बाद पूरे राज्य में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Published by Lakshmi Sharma
Published : August 5, 2026 2:30 PM IST

Chandipura Virus Symptoms:कोरोना... निपाह... जीका... और अब एक और वायरस ने हेल्थ डिपार्टमेंट की टेंशन बढ़ा दी है.नाम है चांदीपुरा वायरस... और गुजरात से जो खबर सामने आई है, उसने हर पैरेंट की चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस की वजह से अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है.राज्य में 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं. जांच के बाद 35 बच्चों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 11 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. बारिश के मौसम के बीच बढ़ रहे इन मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने पूरे राज्य में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया है. फिलहाल 7 संक्रमित बच्चों का इलाज राज्य के अलग-अलग सिविल अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 6 बच्चे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.

सरकार के मुताबिक मामले किसी एक जिले तक सीमित नहीं हैं. अलग-अलग इलाकों से मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे राज्य में लगातार सर्वे और निगरानी कर रही हैं.

Watch Next