By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Chandipura Virus Symptoms:कोरोना... निपाह... जीका... और अब एक और वायरस ने हेल्थ डिपार्टमेंट की टेंशन बढ़ा दी है.नाम है चांदीपुरा वायरस... और गुजरात से जो खबर सामने आई है, उसने हर पैरेंट की चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस की वजह से अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है.राज्य में 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं. जांच के बाद 35 बच्चों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 11 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. बारिश के मौसम के बीच बढ़ रहे इन मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने पूरे राज्य में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया है. फिलहाल 7 संक्रमित बच्चों का इलाज राज्य के अलग-अलग सिविल अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 6 बच्चे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.