Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
">
Women's Heart Heath: महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होती हैं, खासकर हार्ट हेल्थ के मामले में। कामकाज, परिवार और घर की जिम्मेदारियों के बीच वे अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे भविष्य में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण पुरुषों से अलग होते हैं, जिससे कई बार वे इन्हें पहचान नहीं पातीं। हल्का सीने में दर्द, सांस फूलना, थकान या पसीना आना – ये सभी लक्षण हार्ट प्रॉब्लम्स की ओर इशारा कर सकते हैं, लेकिन महिलाएं अक्सर इन्हें सामान्य कमजोरी समझकर इग्नोर कर देती हैं। यही लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विनीता अरोड़ा ने The Healthsite.com से बातचीत में बताया कि महिलाओं को अपनी हार्ट हेल्थ को गंभीरता से लेना चाहिए और समय-समय पर चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। अनहेल्दी डाइट, स्ट्रेस, एक्सरसाइज की कमी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं महिलाओं में हार्ट डिजीज का बड़ा कारण बन रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 40 की उम्र के बाद महिलाओं को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल की जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर और नियमित व्यायाम करके हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है।
Doodh me Gud Dalne ke Fayde: सर्दियों के दिनों में दूध में चीनी की बजाय गुड़ डालकर पीना फायदेमंद रहता है, क्योंकि गुड़ में कई खास गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं।
How to Protect kids in Delhi air Pollution : दिल्ली की प्रदूषित हवा से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पेरेंट्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Thyroid Treatment: आज हम आपको इस लेख में थायराइड को बिना दवा के ठीक करने का तरीका बताने वाले हैं, जिन्हें खुद डॉक्टर ने शेयर किया है। यह आपको दवाइयों के जाल में फंसने से बचाएंगे।
Chukandar Face Pack ke Fayde: सर्दियों में चुकंदर खाने के साथ-साथ उसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं, उसका फेस पैक लगाने से एक साथ कई फायदे मिलते हैं जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।
Double Cleansing Benefits for Face: दिल्ली की प्रदूषित हवा का असर त्वचा पर कम हो, इसमें डबल क्लीनजिंग आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
Time Management Tips in Hindi: अगर शादी के बाद आपने ऑफिस ज्वाइन कर लिया है, तो इस समय आपको काफी स्ट्रेस फील हो रहा होगा। इससे बचने के लिए आपको टाइम मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी है।