सर्दियों में इन चीजों से होती है एलर्जी, जानें कैसे करें बचाव?

सर्दियों में बढ़ती एलर्जी की समस्या से बचने के लिए सफाई और बचाव के उपाय बेहद जरूरी हैं। जानें, कैसे रख सकते हैं अपनी सेहत का खास ख्याल।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : December 31, 2024 1:54 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Bobby Balhotra

Winter Allergies Prevention Tips: सर्दियों में एलर्जी एक आम समस्या है, जो ठंडी हवा, धूल-मिट्टी और पोल्यूशन के कारण बढ़ जाती है। डॉ. बॉबी भालोत्रा, वाइस चेयरपर्सन, चेस्ट मेडिसिन, सर गंगाराम अस्पताल, बताते हैं कि ठंड के मौसम में साइनस, अस्थमा और स्किन एलर्जी के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में घरों के अंदर धूल और पालतू जानवरों के बाल भी एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, गर्म कपड़ों में लंबे समय तक जमी धूल भी आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है।

इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप घर की सफाई का खास ध्यान रखें। गद्दे, रजाई और कालीन को धूप में रखने से उसमें मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले कण खत्म हो जाते हैं। डॉ. भालोत्रा सुझाव देते हैं कि बाहर जाते समय मास्क पहनें, जिससे ठंडी हवा और पोल्यूशन से बचा जा सके। अगर आपको पहले से एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-एलर्जिक दवाइयां साथ रखें। स्वस्थ खान-पान और पर्याप्त नींद से भी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर एलर्जी से बेहतर तरीके से लड़ सकता है।