hamburger icon
A
Read in English

सलमान खान की डाइट में ये चीजे रहती हैं शामिल, जानें उनका फिटनेस मंत्रा

59 की उम्र में भी सलमान खान की फिटनेस सबके लिए मिसाल है। उनकी रूटीन और डाइट में छिपा है हेल्थ और एनर्जी का राज! जानें कैसे उनका फिटनेस मंत्र हर किसी को कर सकता है इंस्पायर।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 27, 2024 5:02 PM IST

Salman Khan Fitness Secret: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, 59 की उम्र में भी इतनी फिटनेस मेंटेन करना कैसे संभव है? ये सिर्फ लुक्स की बात नहीं, बल्कि हेल्थ का सवाल है। सलमान का डेडिकेशन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। तो, उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन से हम क्या सीख सकते हैं? आइए जानते हैं।

फिटनेस और हेल्थ कनेक्शन
सलमान के लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ मसल्स बनाना नहीं, बल्कि एक हेल्दी बॉडी और माइंड को बनाए रखना है। सुबह जल्दी उठना, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, साइकिलिंग, स्विमिंग उनकी रूटीन का हिस्सा हैं। ये न सिर्फ उन्हें एनर्जेटिक रखते हैं, बल्कि हार्ट और लंग्स की हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं।

डाइट प्लान और न्यूट्रिशन
हेल्दी डाइट उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा हिस्सा है। सलमान लो-फैट, हाई-प्रोटीन और बैलेंस्ड मील्स पर फोकस करते हैं। नाश्ते में अंडे, प्रोटीन शेक, दोपहर-  दाल-रोटी, मटन, और रात- चिकन,  सलाद। यह डाइट उन्हें जरूरी न्यूट्रिशन देने के साथ-साथ उनकी बॉडी को फिट रखती है।

Related News