Yoga For Gas Problem:गैस और पेट की ब्लोटिंग की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, और इसे कंट्रोल करने में योगासन काफी असरदार साबित होते हैं। पवनमुक्तासन, मलासन, वज्रासन और सुप्त मत्स्येन्द्रासन जैसे योग आसन पाचन तंत्र को एक्टिव करते हैं और आंतों में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये आसन पेट की मांसपेशियों पर हल्का दबाव बनाते हैं, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है और पेट का भारीपन कम होता है।
इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से पेट फूलना, गैस और बेचैनी जैसी समस्याओं में काफी राहत मिल सकती है। रोज़ सुबह खाली पेट या रात के खाने के 3–4 घंटे बाद करीब 10–15 मिनट योग करने से पाचन प्रक्रिया सुधरती है और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है। अगर आप बिना दवा के पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत चाहते हैं, तो ये योगासन आपकी दिनचर्या में जरूर शामिल करने चाहिए।