Cholesterol Symptoms On Skin:क्या आपकी स्किन आपको कुछ कहना चाहती है? जी हां, आपका चेहरा सिर्फ खूबसूरती नहीं दिखाता, बल्कि कई बार आपकी सेहत का सीधा अलार्म भी बन जाता है! जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो इसका असर सबसे पहले आपके चेहरे और स्किन पर नजर आता है। हम अक्सर सिरदर्द, थकान या सीने में दर्द को हाई कोलेस्ट्रॉल का सिग्नल मानते हैं, लेकिन असली कहानी कुछ और है। आपकी स्किन ही सबसे पहले इशारे देने लगती है! अगर आपने इन संकेतों को नज़रअंदाज़ कर दिया, तो आगे चलकर यही लक्षण हार्ट डिज़ीज़ तक पहुंचा सकते हैं।
पहला संकेत है आंखों के पास पीले धब्बे... अगर पलकों या आंखों के आसपास छोटे-छोटे पीले धब्बे दिखें, तो इसे हल्के में न लें। इसे Xanthelasma कहा जाता है, जो बताता है कि आपके खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। दूसरा संकेत है हाथ-पैरों पर मोमी जैसे उभार। अगर स्किन पर छोटे पीले या मुलायम गांठें दिखें, तो यह Xanthoma है। इसका मतलब है कि शरीर में फैट जमना शुरू हो गया है, खासकर कोहनी, घुटनों और पैरों पर।