hamburger icon
A
Read in English

लंग्स डैमेज होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण, घर पर जरुर करें ये टेस्ट

क्या आपके फेफड़े उतने हेल्दी हैं, जितना आप सोचते हैं? जानिए वो छोटी-सी आदतें जो आपकी सांसों को लंबा कर सकती हैं।कभी-कभी अनदेखे छोटे संकेत भी बड़ी बीमारी का अलार्म साबित हो सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : September 24, 2025 6:04 PM IST

World Lung Day:हम सब जानते हैं कि बिना फेफड़ों के हमारी जिंदगी की सांस ही अधूरी है। आज वर्ल्ड लंग डे है, यानी वो दिन जब पूरी दुनिया में फेफड़ों की हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाई जाती है। सोचिए, ये छोटे-से ऑर्गन हमारी हर सांस और हमारे पूरे शरीर को ऑक्सीजन देने का जिम्मा संभालते हैं।लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब फेफड़े बीमार पड़ जाएं। लगातार खांसी, सांस फूलना, थकान, बिना वजह वजन कम होना… ये सब शुरुआती संकेत हो सकते हैं। कई बार घरघराहट, सीने में दर्द या बार-बार इंफेक्शन भी इसी ओर इशारा करते हैं। अब सवाल – आपके लंग्स कितने हेल्दी हैं? टेस्ट करना है? आसान है। बस 60 सेकेंड तक सांस रोक कर देख लो। अगर आसानी से हो गया तो लंग्स स्ट्रॉन्ग हैं, वरना अलर्ट हो जाइए।

साफ हवा, सही लाइफस्टाइल और रेगुलर चेकअप – यही हैं हेल्दी फेफड़ों की चाबी" तो आज वर्ल्ड लंग डे पर अपने फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखिए, क्योंकि सांसें ही तो जिंदगी हैं।

Related News