पीरियड्स नार्मल होने पर दिखते हैं ये लक्षण, देखें पूरी वीडियो
पीरियड्स नार्मल होने पर दिखते हैं ये लक्षण, देखें पूरी वीडियो
क्या आपके पीरियड्स हेल्दी हैं या संकेत दे रहे हैं किसी समस्या का? जानें, क्या है सामान्य और कब डॉक्टर से मिलना है जरूरी। सही जानकारी से अपने स्वास्थ्य का रखें बेहतर ध्यान।
Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 30, 2024 3:12 PM IST
Healthy Periods Sign: हेल्दी पीरियड साइकिल आमतौर पर 21 से 35 दिनों के बीच होती है, जिसमें ब्लीडिंग 2 से 7 दिनों तक रहती है। फ्लो मध्यम होना और हल्की ऐंठन, सूजन या मूड स्विंग्स को सामान्य माना जाता है। लेकिन जब पीरियड्स अनियमित हो जाएं, तो इसके पीछे तनाव, वजन में बदलाव, या PCOS जैसे कारण हो सकते हैं। वहीं, हैवी ब्लीडिंग फाइब्रॉइड्स, पॉलिप्स या एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकती है। ज्यादा ब्लीडिंग या दर्द को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से समय पर सलाह लें।
अगर पीरियड्स मिस हो रहे हैं, तो यह हमेशा प्रेग्नेंसी का संकेत नहीं होता। तनाव, थायरॉयड या हार्मोनल असंतुलन भी इसका कारण हो सकते हैं। पीरियड्स के दौरान छोटे ब्लड क्लॉट्स सामान्य हैं, लेकिन बड़े थक्के फाइब्रॉइड्स का इशारा कर सकते हैं। पीरियड्स के रंग पर भी ध्यान देना जरूरी है; उजला लाल रंग हेल्दी होता है, जबकि गहरा भूरा या हल्का गुलाबी रंग संक्रमण या हार्मोनल समस्या का संकेत हो सकता है। अगर लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.