hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज और बढ़ता मोटापा कंट्रोल करेंगे ये आसान तरीके

हर कोई हेल्दी तेल की तलाश में है, लेकिन सही चॉइस करना इतना आसान नहीं। कुछ तेल दिल के लिए अच्छे हैं, तो कुछ देसी कुकिंग के लिए परफेक्ट।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 29, 2025 3:25 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Naval Vikarm

Diabetes And Obesity Control Tips: तेल चुनना आजकल आसान काम नहीं रहा, हर कोई हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहा है, लेकिन कंफ्यूजन भी खूब है। सुनने में आता है कि ऑलिव ऑयल बहुत बढ़िया होता है। दिल के लिए अच्छा, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है, और सूजन भी कम करता है। हां, इसमें मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड्स खूब होते हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि ये तेल फ्राइंग के लिए सही नहीं बैठता और दाम भी इतने हैं कि हर कोई इसे रोज़मर्रा की कुकिंग में यूज़ नहीं कर सकता। इसलिए भले ही ये "क्लोज टू आइडियल" हो, लेकिन हमारी देसी किचन में इसका इस्तेमाल लिमिटेड ही रहता है।

अब बात करें उन तेलों की जो वाकई हमारे काम के हैं, जैसे मस्टर्ड ऑयल। ये तो पुराने ज़माने से ही देसी किचन का हीरो रहा है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, और फ्राइंग के लिए भी जबरदस्त है। तिल का तेल भी अच्छा ऑप्शन है।  आयरन, कैल्शियम से भरपूर और बाल-त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद। सनफ्लावर ऑयल में विटामिन E ज़्यादा होता है, लेकिन लिमिट में ही यूज़ करना चाहिए। कनौला ऑयल हेल्दी तो है, मगर हमारी स्टाइल की कुकिंग के लिए उतना फिट नहीं बैठता। तो अगर देसी खाने की बात हो, तो सरसों का तेल अब भी बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

Related Videos

Related News