By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 5, 2025 12:15 PM IST
Mango Side Effects:गर्मियों का मौसम यानी आम का सीज़न, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद। लेकिन हर किसी के लिए नहीं। अगर आपको पाचन की दिक्कत है, जैसे गैस, एसिडिटी या IBS, तो ज़्यादा पका हुआ आम आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद ज्यादा फ्रुक्टोज ब्लोटिंग और डायरिया तक का कारण बन सकता है। इसलिए आम खाने का मन हो भी, तो लिमिट में खाएं और अच्छे से चबाकर खाएं।
डायबिटीज के मरीजों को भी आम से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। भले ही ये नेचुरल शुगर वाला फल है, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। खासकर जब इसे जूस के रूप में लिया जाए। वहीं कुछ लोगों को आम से स्किन एलर्जी, खुजली या होंठों में जलन की शिकायत होती है, जो आम के छिलके के पास मौजूद एक केमिकल रेज़िन की वजह से हो सकती है। अगर पहले कभी एलर्जी हुई हो, तो डॉक्टर से सलाह लिए बिना आम खाने से बचें।