By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Kidney Stone Symptoms: किडनी यानी गुर्दे की पथरी की समस्या पर। ये एक ऐसी तकलीफ है जो अंदर ही अंदर बढ़ती है और जब दर्द हद से पार हो जाता है, तब इसका पता चलता है। यह समस्या इतनी सामान्य है कि हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। पथरी की वजह से न केवल तेज दर्द और यूटीआई जैसी परेशानियां होती हैं, बल्कि यह किडनी फेलियर तक का कारण भी बन सकती है। चलिए, जानते हैं कि किन लोगों को किडनी स्टोन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है और कैसे आप इस समस्या से बच सकते हैं।
अगर आप वजन ज्यादा होने से परेशान हैं, तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि मोटापा भी किडनी स्टोन का एक बड़ा कारण बन सकता है। शरीर में ज्यादा फैट और एसिडिटी पथरी बनने का खतरा बढ़ा देती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही डाइट, एक्सरसाइज, वजन कंट्रोल करके आप इस रिस्क को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.