By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Contraception Day:दुनिया भर में बढ़ती आबादी... और इसके बीच अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा। शायद यही वजह है कि हर साल 26 सितंबर को World Contraception Day मनाया जाता है ताकि हम सबको गर्भनिरोधक के बारे में जागरूक किया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं… जानकारी की कमी की वजह से आज भी कई लोग गलतफहमियों का शिकार हैं? तो चलिए आज बात करते हैं गर्भनिरोधक के अलग-अलग तरीकों और उनके फायदे-नुकसान की। सबसे पहले बात करते हैं गर्भनिरोधक गोलियों (Pills) की। ये दो तरह की होती हैं। इमरजेंसी पिल्स। जो संबंध बनाने के 24 से 72 घंटे के अंदर लेनी होती हैं। और रेगुलर पिल्स – जो मासिक चक्र के हिसाब से रोज़ाना ली जाती हैं।
लेकिन सावधान! इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं जैसे सिरदर्द, पीरियड्स में बदलाव, ब्लीडिंग या मूड स्विंग्सऔर हां, ये पिल्स आपको STD से बिल्कुल नहीं बचातीं।अब आते हैं सबसे कॉमन और आसान तरीके पर... कंडोम। इसे महिला और पुरुष, दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये न सिर्फ प्रेग्नेंसी रोकते हैं बल्कि Sexually Transmitted Diseases से भी बचाते हैं। हाँ, इसका एक नुकसान है अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो ये फटने का खतरा या लीक होने का डर सकता है।