hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में पसीने की बदबू को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे, देखें पूरी वीडियो

गर्मी में पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं? तो जानिए कुछ आसान और असरदार टिप्स जो आपको शर्मिंदगी से बचा सकते हैं। सिर्फ नहाना ही नहीं, सही कपड़े, सही साबुन और घरेलू नुस्खे भी बन सकते हैं आपके बचाव का हथियार।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 9, 2025 7:01 PM IST

Body Odor Home Remedies: गर्मियों में पसीना आना आम बात है, लेकिन जब इससे बदबू आने लगे तो यह न सिर्फ असहजता पैदा करता है बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर देता है। कई लोग सोचते हैं कि सिर्फ डियोडरेंट या परफ्यूम लगा लेने से बात बन जाएगी, लेकिन बदबू की असली वजह होती है स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया, जो पसीने के साथ मिलकर दुर्गंध पैदा करते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे जरूरी है शरीर की साफ-सफाई। दिन में कम से कम दो बार नहाने से बैक्टीरिया हटते हैं और शरीर फ्रेश रहता है। इसके साथ ही एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करना भी बेहद कारगर होता है, जो स्किन पर जमे कीटाणुओं को खत्म करता है और बदबू से राहत दिलाता है।

इसके अलावा कपड़ों का चुनाव भी पसीने की बदबू से बचाव में अहम भूमिका निभाता है। गर्मी में सिंथेटिक कपड़े पसीने को सोख नहीं पाते और बदबू को बढ़ावा देते हैं, जबकि सूती और हल्के कपड़े स्किन को सांस लेने देते हैं और पसीना जल्दी सूखने में मदद करते हैं। ऐसे में कॉटन के ढीले-ढाले कपड़े पहनना ज्यादा बेहतर होता है। कुछ लोग नींबू या बेकिंग सोडा जैसे घरेलू उपाय भी अपनाते हैं जो नेचुरल डिओडरेंट की तरह काम करते हैं। सही दिनचर्या और थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस गर्मी में पसीने की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है।