By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 6, 2025 7:22 PM IST
Pigmentation Treatment Home Remedies:गर्मियों में स्किन की सबसे बड़ी टेंशन? सनटैन नहीं… पिगमेंटेशन!चेहरे पर दाग-धब्बे, रंग एक जैसा नहीं दिखना, कभी हल्का तो कभी गहरा पैच… और अगर वक्त रहते ध्यान न दो, तो ये दाग सालों पीछा नहीं छोड़ते।
अब सवाल ये है पिगमेंटेशन होता क्यों है? पहचानेंगे कैसे?
बचाव या इलाज में क्या करें? तो सबसे पहले, इसके शुरुआती लक्षण समझो स्किन पर हल्के या गहरे रंग के धब्बे आने लगते हैं। शरीर के किसी हिस्से का रंग बाकी हिस्सों से अलग दिखता है। स्किन पर पैच जैसा कुछ नजर आने लगता है। कभी-कभी मुहासे के बाद जो निशान रह जाते हैं, वो भी पिगमेंटेशन की शुरुआत हो सकती है और सबसे कॉमन, धूप में ज्यादा निकलने से गालों या माथे पर ब्राउन या डार्क स्पॉट्स
पिगमेंटेशन के पीछे मेलानिन नाम का पिगमेंट होता है जो स्किन को कलर देता है। अब अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए या घट जाए, तो स्किन का रंग बदलने लगता है।