hamburger icon
A
Read in English

प्राइवेट पार्ट की बदबू को दूर करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय

गर्मी में अगर प्राइवेट पार्ट से तेज गंध आ रही है, तो इसे हल्के में न लें। कुछ छोटे बदलाव और घरेलू उपाय बड़ा फर्क ला सकते हैं। सही हाइजीन और सावधानी से बड़ी दिक्कतें भी टाली जा सकती हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 30, 2025 3:28 PM IST

Intimate Hygiene: गर्मी के मौसम में पसीना तो हर किसी को आता है, लेकिन प्राइवेट पार्ट में पसीना और बैक्टीरिया मिलकर स्मेल बढ़ा सकते हैं। हल्की गंध आना नॉर्मल है, लेकिन अगर बदबू तेज हो रही है या खुजली होने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। इस मौसम में टाइट या नायलॉन अंडरवियर पहनना, बार-बार कपड़े न बदलना और हाइजीन का ध्यान न रखना प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है। इसलिए सूती कपड़े पहनें, रोज़ अंडरवियर बदलें और कोशिश करें कि उस एरिया में नमी कम से कम रहे।

हल्की बदबू के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी मददगार हो सकते हैं। जैसे, लौंग वाला पानी: बस दो लौंग को पानी में उबालें, ठंडा होने पर उससे प्राइवेट पार्ट का बाहरी हिस्सा धोएं, दिन में दो बार करें। नारियल का तेल भी बढ़िया नेचुरल एंटीफंगल उपाय है। रुई से लगाएं और दिन में दो बार दोहराएं। सेब का सिरका भी pH बैलेंस करता है,  एक चम्मच सिरका को पानी में मिलाकर हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। लेकिन कोई भी चीज़ ट्राय करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। और अगर गंध बहुत तेज है या जलन, खुजली जैसी दिक्कत हो रही है, तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।