Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
">
Heat Rashes Home Remedies:गर्मी का मौसम आते ही घमौरियों की समस्या भी शुरू हो जाती है, खासकर बच्चों के लिए ये काफी तकलीफदेह हो सकती है। लेकिन राहत की बात ये है कि इस परेशानी से निपटने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। आपकी किचन में ही कई असरदार उपाय मौजूद हैं। जैसे गुलाब जल और चंदन पाउडर का कॉम्बिनेशन। चंदन की ठंडक और गुलाब जल का रिलैक्सिंग असर 10-15 मिनट में ही जलन को कम कर देता है और त्वचा को नर्म बना देता है। वहीं एलोवेरा जेल भी एक शानदार उपाय है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुण त्वचा को तुरंत ठंडक पहुंचाते हैं और खुजली व जलन से राहत दिलाते हैं।
एक और कारगर घरेलू उपाय है मुल्तानी मिट्टी। यह पसीने और त्वचा पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करती है और त्वचा को ठंडक देती है। इसका इस्तेमाल करने से घमौरियों की जलन में काफी हद तक राहत मिलती है और त्वचा साफ और कोमल बनी रहती है। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप गर्मियों में होने वाली घमौरियों से बड़ी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।
Dawa ke Side Effects ke Lakshan: खुद डॉक्टर बनना कई बार भारी पड़ जाता है, क्योंकि आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं ऐसी भी हो सकती है जो गलत तरीके से या ज्यादा बार लेने से गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।
मुंह में बार-बार होने वाली छोटी-सी परेशानी, कभी-कभी बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम का इशारा हो सकती है। जो चीज़ आप रोज़ इग्नोर कर रहे हैं, वही आपकी बॉडी का छुपा हुआ वॉर्निंग सिग्नल भी हो सकता है।
थायराइड गले के सामने तितली के आकार की ग्रंथि है। जब यह ग्रंथि जरूरत से ज्यादा या कम हार्मोन बनाती है, तब थायराइड रोग विकसित होता है। जानें, इसके बारे में विस्तार से-
प्रदूषण शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। यह हृदय, फेफड़ों और पाचन-तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।
Daily Makhana Khane Ke Benefits: आपने देखा होगा कि बहुत से लोग सुबह के ट्रेवल के लिए मखाने रोस्ट करके ले के जाते हैं। और रास्ते में उन्हें खाते हैं। यह कितना फायदेमंद है, आइए आपको बताते हैं।
Skin Problems in Winter: ठंड का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है और इसमें से कुछ लोगों को गाल पर खुजली व लालिमा होने लगती है और इससे निपटने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।