By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 2, 2025 10:45 PM IST
Heat Rashes In Kids:गर्मी आते ही घमौरियां बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परेशानियों की वजह बन जाती हैं। पसीना, धूल और गर्म हवा मिलकर त्वचा पर जलन, खुजली और लाल दाने छोड़ जाते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। राहत आपके किचन में ही मौजूद है। जैसे गुलाब जल और चंदन पाउडर की जोड़ी। चंदन की ठंडक और गुलाब जल का रिलैक्सिंग असर त्वचा को सिर्फ 10-15 मिनट में राहत देता है। घमौरियों की जलन कम होती है और स्किन नर्म बनी रहती है। एलोवेरा जेल भी गर्मियों में स्किन का बेस्ट फ्रेंड है। इसके एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुण तुरंत ठंडक देते हैं और जलन, खुजली को शांत करते हैं। साथ ही, ये स्किन को हाइड्रेट भी करता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी पसीने और गंदगी को साफ कर त्वचा को ठंडक पहुंचाती है, जिससे घमौरियों से जल्दी राहत मिलती है। तो इन घरेलू नुस्खों से गर्मियों में भी स्किन को रखें ठंडा और बेदाग।