By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Periods Blood Clots:अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग होती है या बड़े-बड़े ब्लड क्लॉट्स आते हैं, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ये संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ चल रही है। आमतौर पर हर महीने पीरियड्स का टाइम पर आना, ब्लीडिंग का नॉर्मल होना और ज़्यादा दर्द या क्लॉट्स न होना एक हेल्दी पीरियड साइकिल की पहचान है। लेकिन अगर हर बार फ्लो बहुत ज़्यादा हो, हर कुछ घंटों में कपड़े या पैड बदलने पड़ें, और थकान या चक्कर जैसे लक्षण महसूस हों, तो ये एक गंभीर मामला हो सकता है।
हैवी ब्लीडिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोनल इम्बैलेंस, यूटरिन फाइब्रॉइड्स, PCOS, थाइरॉइड से जुड़ी समस्या या शरीर में आयरन की कमी। अच्छी बात ये है कि कुछ देसी आयुर्वेदिक उपाय हैं जो इस स्थिति में राहत दे सकते हैं। जैसे कि पहला उपाय ,एक टीस्पून धनिया के बीज रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर पी लें। धनिया की तासीर ठंडी होती है, ये यूटरस को शांत करता है, जिससे पीरियड्स रेगुलर होते हैं, दर्द कम होता है और ब्लीडिंग कंट्रोल होती है।