By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Sun-Tan Remove Home Remedies:धूप में थोड़ा भी निकलना अब स्किन के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। सिर्फ 15 मिनट की तेज़ धूप भी स्किन को काला यानी टैन कर देती है। लेकिन टैनिंग हटाने के लिए केमिकल ब्लीचिंग की बजाय एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन के कुछ आसान देसी नुस्खे ज़्यादा असरदार हो सकते हैं। जैसे- नींबू और शहद का कॉम्बो। नींबू नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, लेकिन अकेले लगाने से स्किन रूखी हो सकती है, इसलिए इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और टैनिंग वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल असर दिखा सकता है।
एलोवेरा जेल भी टैनिंग कम करने और स्किन की रेडनेस को शांत करने में मदद करता है। बस रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह नहा लें। इसके अलावा, 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर टैनिंग पर लगाने से भी स्किन साफ और सॉफ्ट दिखती है। वहीं बेसन और हल्दी का पैक पुराने टाइम से स्किन ब्राइटनिंग के लिए आज़माया जा रहा है। 2 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और टैनिंग पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें-रोज़ाना नहीं, लेकिन हफ्ते में 2-3 बार लगाना फायदेमंद रहेगा।