hamburger icon
A
Read in English

पेट की जिद्दी चर्बी को पिघाल देंगे ये हर्बल ड्रिंक्स, देखें पूरी वीडियो

वजन घटाने के लिए महंगे डाइट प्लान्स की नहीं, किचन में मौजूद कुछ आसान चीज़ों की ज़रूरत है। नींबू, शहद और अजवाइन जैसे घरेलू नुस्खे भी फैट घटाने में कमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 23, 2025 4:40 PM IST

Herbal Drinks For Weight Loss: वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते—घंटों जिम में पसीना बहाना, कड़वी-सख्त डाइट फॉलो करना, यहां तक कि भूखे रह जाना! लेकिन सच्चाई ये है कि कुछ सस्ते, घरेलू और आसान उपाय भी उतने ही असरदार हो सकते हैं। हमारी ही किचन में मौजूद कुछ सिंपल ड्रिंक्स जैसे नींबू पानी, शहद वाला पानी या अजवाइन का पानी, वेट लॉस में आपकी जबरदस्त मदद कर सकते हैं। बस इन्हें सही टाइम पर पीना जरूरी है, जैसे सुबह खाली पेट या डिनर के बाद।

नींबू पानी तो वैसे भी हर घर में मिलता है, और ये पुराने ज़माने से एक ट्राइड एंड टेस्टेड फॉर्मूला है। सुबह-सुबह खाली पेट पिएंगे तो मेटाबॉलिज्म तेज होगा और शरीर डिटॉक्स होकर फैट कम करना शुरू कर देगा। वहीं नींबू + शहद वाला पानी डिनर के बाद लेने से पाचन बेहतर होता है और फैट बर्निंग की स्पीड बढ़ सकती है। और बात करें अजवाइन के पानी की, तो ये किचन का छुपा हीरो है, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ये आपकी भूख को कंट्रोल करता है और गैस, पेट फूलने जैसी दिक्कतें भी दूर करता है।

Related News