Breast Cancer Trigger Points: ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक बन चुका है, और इसकी एक बड़ी वजह हमारी कुछ रोज़मर्रा की आदतें हैं, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लंबे समय तक टाइट ब्रा पहनना, फिज़िकल एक्टिविटी की कमी, ज़्यादा जंक और प्रोसेस्ड फूड खाना, नींद पूरी न होना या तनाव में रहना। ये सब बातें धीरे-धीरे शरीर के हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकती हैं, जिससे ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। कई बार महिलाएं ब्रेस्ट में गांठ या बदलाव को मामूली समझकर इग्नोर कर देती हैं, जोकि एक बड़ी गलती हो सकती है।
ब्रेस्ट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वैशाली ज़मरे बताती हैं कि देर से शादी करना, बच्चे को स्तनपान न कराना, बार-बार हार्मोनल पिल्स लेना, मोटापा और शराब जैसी आदतें भी ब्रेस्ट कैंसर को ट्रिगर कर सकती हैं। इसके अलावा फैमिली हिस्ट्री और उम्र के साथ भी खतरा बढ़ जाता है। डॉ. ज़मरे का कहना है कि महिलाएं अगर समय रहते अपनी लाइफस्टाइल को सुधारें, रेगुलर एक्सरसाइज़ करें और ब्रेस्ट हेल्थ को लेकर सजग रहें, तो ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सेल्फ एग्ज़ामिनेशन और रेगुलर मेडिकल चेकअप इसमें बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।