Women's Intimacy Changes: अगर आपने हाल ही में पहली बार इंटिमेट होने का अनुभव किया है या ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है। पहली बार का ये एक्सपीरियंस जितना नया होता है, उतना ही एक्साइटिंग और नर्वस कर देने वाला भी। और इसके बाद आपके शरीर में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। आज हम इन्हीं बदलावों के बारे में बात करने जा रहे हैं, ताकि आपको कोई कन्फ्यूजन या टेंशन न हो। जी हाँ, पहली बार के बाद कई महिलाओं को हल्का दर्द हो सकता है। इसके कई कारण हैं, जैसे मसल्स टाइट होना या थोड़ी नर्वसनेस। अगर दर्द थोड़ी देर तक रहे तो चिंता की बात नहीं है, ये नॉर्मल है।
पहली बार के बाद वजाइना से हल्का खून आना नॉर्मल है। ये हाइमन के खिंचाव के कारण होता है, लेकिन इसे लेकर ज्यादा न सोचें। ये आपके शरीर का नेचुरल रिएक्शन है ये।