बवासीर के होते हैं ये लक्षण, जानें कैसे होगा इसका इलाज?
बवासीर की शुरुआत को हल्के में लेना आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है।जानिए शुरुआती स्टेज में किन आदतों से राहत मिल सकती है।
Published : July 20, 2026 7:27 PM IST
Piles Treatment:पाइल्स… यानी बवासीर। एक ऐसी समस्या जिसके बारे में लोग खुलकर बात करने से भी हिचकिचाते हैं। लेकिन सच यह है कि इसे नज़रअंदाज़ करना ही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। गूगल पर “बवासीर का घरेलू इलाज” सर्च करने वालों की कोई कमी नहीं है… लेकिन क्या हर नुस्खा सच में काम करता है? बवासीर एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ़ दर्द ही नहीं देती… बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी को भी असहज बनाे देती है। लेकिन अगर ये समस्या शुरुआती स्टेज में है, तो सही खानपान, पर्याप्त पानी और कब्ज से बचाव करके काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. उपासना वोहरा ने भी शुरुआती स्टेज की पाइल्स के लिए एक 7 दिन का घरेलू रूटीन बताया है। डॉक्टर के मुताबिक सबसे पहले आंतों की सफाई यानी Gut Detox पर ध्यान देना चाहिए।इसके लिए रात को सोने से पहले आधा कप दूध में Castor Oil यानी अरंडी का तेल मिलाकर पीने की सलाह दी गई है। डॉ. उपासना के मुताबिक, इस दौरान लूज मोशन हो सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि इससे कब्ज कम करने और आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है।