Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Gut Care Tips:गैस, ब्लोटिंग और थकान… अक्सर हम इन्हें पेट की छोटी-सी समस्या समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन होलिस्टिक हेल्थ कोच और गट हेल्थ एक्सपर्ट ट्विंकल कंसल के मुताबिक, असली कहानी गट से शुरू होती है, जिसे “सेकेंड ब्रेन” भी कहा जाता है। यही गट हमारी इम्युनिटी, मूड स्विंग्स, क्रेविंग्स और वज़न के बैलेंस तक को प्रभावित करता है। उनका कहना है कि फास्ट फूड, अनियमित खाने का समय, देर रात खाना और ज़्यादा तनाव चुपचाप गट बैक्टीरिया को बिगाड़ देते हैं। इसके शुरुआती संकेत एसिडिटी, कब्ज़, बिना वजह थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और बार-बार बीमार पड़ना हो सकते हैं। यही वजह है कि आज बच्चों से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक IBS, ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं तेज़ी से बढ़ रही हैं, जिसमें ज़्यादा स्क्रीन टाइम और सेडेंटरी लाइफस्टाइल भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
ट्विंकल कंसल के अनुसार, रोज़ की थाली में दही, छाछ, मौसमी फल, फाइबर-रिच सब्ज़ियां और फर्मेंटेड फूड्स गट को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया और प्रीबायोटिक्स यानी उनका खाना...इन दोनों के फर्क को समझना बेहद ज़रूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के हर सप्लीमेंट लेना सही नहीं होता। वह साफ़ तौर पर बताती हैं कि खाली पेट नींबू पानी या एप्पल साइडर विनेगर हर किसी के लिए सेफ नहीं होता और दिखावटी डिटॉक्स ड्रिंक्स में अक्सर साइंस से ज़्यादा मार्केटिंग होती है। इसके अलावा, क्रॉनिक कब्ज़, दस्त, अचानक वज़न कम होना या लगातार दर्द जैसे लक्षणों को कभी भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
Holi 2024 Doctor Guide To Deal Post Holi Acne: होली के रंगों के कारण आपके चेहरे पर पिंपल्स और मुंहासे हो गए हैं, तो डॉ. चांदनी जैन गुप्ता द्वारा बताए गए टिप्स को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
Skin Infection After Holi : होली के बाद कई लोगों को स्किन इन्फेक्शन की परेशानी होने लगती है। इसके पीछे रंगों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Holi Ki Bheed Mai Jane Se Dar Kyu Lagta Hai: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि होली खेलने का मन करता है पर भीड़ में जाने से डर लगता है? आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
अगर किसी ने होली के मौके पर आपके बालों पर पक्का रंग लगा दिया है तो उसे हमारे बताए तरीकों से निकालें। यह बालों को हेल्दी भी रखेंगे और नुकसान होने से भी बचाएंगे।
double chin se kaise chhutkara payen: डबल चिन न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम कर देता है, बल्कि कई मौके पर सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी कम कर देता है। आप भी डबल चिन से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
Side Effects of Obesity: आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम बन चुकी है, जिसके कारण लोग कई गंभीर व जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इस लेख में एक्सपर्ट खुद बताएंगे कैसे मोटापा साइलेंट किलर बन रहा है।