By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Common Cancers In Women's: कैंसर, एक ऐसी बीमारी जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। लेकिन इससे बचाव और सही समय पर इलाज नामुमकिन नहीं है। हर साल 4 फरवरी को 'वर्ल्ड कैंसर डे' मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके। इस साल की थीम है – "यूनाइटेड बाय यूनिक", यानी कैंसर के खिलाफ इस जंग में हम सबको मिलकर लड़ना है। खासकर, महिलाओं में कुछ कैंसर ऐसे हैं जो ज्यादा कॉमन होते जा रहे हैं। कौन-से हैं ये कैंसर? और कैसे रख सकते हैं खुद को सुरक्षित? जानते हैं एक्सपर्ट से।
महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओवेरियन कैंसर के मामले देखे जाते हैं। ब्रेस्ट कैंसर अब सिर्फ 50 या 60 साल की महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि 30-40 साल की उम्र में भी यह बढ़ रहा है। समय पर स्क्रीनिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.