वजाइना में सूजन होने के पीछे ये हैं बड़े कारण

पीरियड्स के वक्त कुछ चीज़ें ब्रेकफास्ट में बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। नहीं तो दर्द और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। सुबह-सुबह की गई एक छोटी गलती, पूरे दिन की तकलीफ बन सकती है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 2, 2025 4:05 PM IST

Vaginal Swelling Reasons:पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव तेज़ी से होते हैं, जिससे सूजन, ऐंठन, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे समय पर सुबह का नाश्ता बेहद अहम हो जाता है, क्योंकि एक सही ब्रेकफास्ट दिनभर की एनर्जी और आराम दे सकता है। लेकिन अगर आपने सुबह-सुबह गलत चीज़ें खा लीं, तो ये तकलीफें और बढ़ सकती हैं। पैकेट वाले शुगर सीरियल्स जैसे दिखने में हेल्दी लगते हैं लेकिन इनमें चीनी बहुत ज़्यादा होती है, जो पहले ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है और फिर गिरा देती है। जिससे चिड़चिड़ापन, थकान और सूजन और बढ़ जाती है।

इसी तरह, पेस्ट्रीज़ और डोनट्स में मौजूद प्रोसेस्ड शुगर और अनहेल्दी फैट पाचन को और खराब करते हैं, जिससे ब्लोटिंग और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। पीरियड्स में पेट का दर्द ऐसे खाने से और ज़्यादा बढ़ सकता है। वहीं, चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड वेसेल्स को टाइट करता है, जिससे ऐंठन और स्ट्रेस दोनों बढ़ जाते हैं। साथ ही, ये डिहाइड्रेशन भी करते हैं, जिससे सूजन और शरीर में भारीपन महसूस होता है। इसलिए इन चीज़ों से पीरियड्स के दौरान खासकर सुबह के समय परहेज़ करना ज़रूरी है।

Related Videos