Obesity In Dogs:क्यूट सा पग… गोल-मटोल बीगल… या फिर हमेशा खाने की तलाश में रहने वाला लैब्राडोर! अगर आपका डॉग भी थोड़ी जल्दी healthy से heavy हो रहा है, तो ….ये सिर्फ ज्यादा ट्रीट्स या कम वॉक का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइंटिफिक वजह भी छुपी है।आज हम आपको बताएंगे कुत्तों की वो नस्लें, जिन्हें मोटापा जल्दी पकड़ लेता है। वेटरनरी रिसर्च के मुताबिक, कुछ नस्लों में मोटापा ज्यादा देखा जाता है। इनमें शामिल हैं पग, बीगल, लैब्राडोर रिट्रीवर, गोल्डन रिट्रीवर, इंग्लिश स्प्रिंगर स्पैनियल, बॉर्डर टेरियर, कैवेलियर किंग चार्ल्स स्पैनियल ,कॉकर स्पैनियल। इन डॉग्स की खास बात ये है कि अगर उनकी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान न दिया जाए, तो वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगता है।
यहां सिर्फ आलस जिम्मेदार नहीं है, बल्कि जेनेटिक्स भी बड़ा रोल निभाता है। जैसे..लैब्राडोर रिट्रीवर में एक खास जीन पाया जाता है जो उन्हें बार-बार भूख लगने का सिग्नल देता है।वहीं पग जैसी नस्लों की बॉडी स्ट्रक्चर और स्लो मेटाबॉलिज्म मोटापे को और बढ़ावा देता है। ऊपर से अगर उन्हें जरूरत से ज्यादा खाना, घर का बचा-खुचा फूड और कम वॉक मिले तो वजन बढ़ना almost तय है।